राष्ट्रीय हिंदू संगठन जिला इकाई पिथौरागढ़ द्वारा साप्ताहिक समागम आयोजित, संगठन विस्तार व जिला सशक्तिकरण पर चर्चा
पिथौरागढ़।
राष्ट्रीय हिंदू संगठन की जिला इकाई पिथौरागढ़ द्वारा साप्ताहिक समागम का आयोजन किया गया। इस समागम में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा तीन प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
पहले चरण में राजस्थान से प्रवास पर आए संत समाज के साथ गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध तथा धर्मांतरण रोकने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया गया। यह चर्चा आज सायं 6:00 बजे से संत समाज के साथ प्रस्तावित है।
दूसरे चरण में जिला सशक्तिकरण अभियान को लेकर विचार-विमर्श हुआ। इसके अंतर्गत सोमवार की रात्रि 8:00 बजे से 10:15 बजे तक प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जाएगा, जिसमें अनुश्रावक, सह-अनुश्रावक एवं संवाहकों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।
तीसरे विषय के रूप में R.H.S कम्युनिटी ऐप से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने एवं संगठन विस्तार को लेकर प्रवास कार्यक्रम पर चर्चा हुई। जानकारी दी गई कि आगामी रविवार से राष्ट्रीय हिंदू संगठन प्रवास पर निकलेगा और दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर संगठन को मजबूत करते हुए कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र की रक्षा हेतु संगठित किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष हेमंत सिंह बोहरा, कुमाऊं मंडल प्रभारी शेर सिंह धामी, प्रदेश अनुश्रावक पवन नाथ बजरंगी, समागम समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, जिला मीडिया प्रभारी मनोज भट्ट, समागम समिति के अध्यक्ष प्रकाश राम, उपाध्यक्ष मनोज कोहली सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
