प्रदेश

अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 6–7 की मौत की सूचना

ब्रेकिंग | उत्तराखण्ड

Loklens News | अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 6 से 7 लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
यह दुर्घटना भतरौजखान थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीनार–विनायक मार्ग पर सिलापानी के पास हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस द्वाराहाट से रामनगर की ओर जा रही थी। हादसा सुबह 8:30 से 9:00 बजे के बीच हुआ बताया जा रहा है। दुर्घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकालने का प्रयास किया गया। घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि मृतकों और घायलों की आधिकारिक पुष्टि राहत कार्य पूरा होने के बाद की जाएगी। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *