खेल

दिगोटी में चंदन सिंह बिष्ट की स्मृति में दिगोटी प्रीमियम लीग का आयोजन

LOKLENS | दिगोटी

दिगोटी में स्वर्गीय चंदन सिंह बिष्ट जी की पुण्य स्मृति में दिगोटी प्रीमियम लीग का आयोजन किया गया। यह आयोजन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा खेलो भारत अभियान के अंतर्गत किया जा रहा है।

आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री पान सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान दिगोटी एवं राजेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान दिगोटी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला तल्लीरियूनी क्रिकेट क्लब और RSS 11 के बीच खेला गया, जिसमें तल्लीरियूनी क्रिकेट क्लब ने जीत दर्ज करते हुए प्री-क्वार्टर में प्रवेश किया।

दूसरा मुकाबला दिगोटी 11 और फ्री माइंड क्लब के बीच हुआ, जिसमें दिगोटी 11 ने शानदार जीत हासिल की। मैच में कप्तान कृपाल ने 42 रनों की अहम पारी खेली, जबकि कृष्णा ने 24 रन बनाए। गेंदबाजी में राजेंद्र ने एक ही ओवर में 3 विकेट लेकर निर्णायक योगदान दिया।

आयोजन के दौरान गांव के सभी सज्जन नागरिक, युवा, बच्चे तथा विभिन्न पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *