सचिवालय एथलेटिक्स क्लब की 8वीं वार्षिक एथलेटिक्स मीट, 25 से 75 वर्ष आयु वर्ग तक उत्साहपूर्ण सहभागिता
LokLens News | देहरादून
सचिवालय एथलेटिक्स एवं फिटनेस क्लब द्वारा 18 जनवरी 2026 को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून के गंगा एथलेटिक्स ग्राउंड में अष्टम सचिवालय वार्षिक एथलेटिक्स मीट का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सचिवालय के 25 वर्ष से लेकर 75 वर्ष तक आयु वर्ग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में विशेष प्रमुख सचिव (खेल) अमित सिन्हा उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर सचिव संतोष बडोनी शामिल हुए। समापन समारोह में मुख्य अतिथि उप सचिव (खेल एवं युवा कल्याण) अजीत सिंह रहे।
प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के आधार पर चैंपियनशिप ट्रॉफियां प्रदान की गईं:
🏆 चैंपियनशिप विजेता
- 50 प्लस श्रेणी: जीवन सिंह बिष्ट
- 40 प्लस श्रेणी: आई.पी. सिंह, दीपक सिंह बिष्ट
- 30 प्लस पुरुष वर्ग: टिकराज सिंह
- 30 प्लस महिला वर्ग: चंपा कोरंगा
- 40 प्लस महिला वर्ग: बिमला आर्य, उर्वा रावत
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष ललित चंद जोशी, महासचिव राजेंद्र प्रसाद जोशी, उपाध्यक्ष रीना शाही, कोषाध्यक्ष दिनेश सिंह धींगा, संयुक्त सचिव भुवन जोशी, कार्यालय सचिव सुभाष लोहनी, मीडिया प्रभारी निधि, ऑडिटर प्रमिला टम्टा सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
मीट के दौरान प्रतिभागियों ने खेल भावना, फिटनेस और टीम–स्पिरिट का शानदार प्रदर्शन किया। आयोजन समिति ने बताया कि इस वार्षिक प्रतियोगिता का उद्देश्य सचिवालय कर्मचारियों में स्वास्थ्य, फिटनेस और खेलों के प्रति रुचि को बढ़ावा देना है।
