प्रदेश

कांग्रेस नेता आनंद प्रसाद का निधन — पार्टी में शोक की लहर, कहा: “अपूर्वणीय क्षति”

LOKLENS NEWS |डूंगरा क्षेत्र|

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और डूंगरा क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य आनंद प्रसाद का आज निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे जिले में गहरा शोक फैल गया है। कांग्रेस संगठन ने इसे पार्टी और क्षेत्रीय राजनीति के लिए “अपूर्वणीय क्षति” बताया है। सामाजिक जीवन में सक्रिय और जनता के बीच लोकप्रिय रहे आनंद प्रसाद लंबे समय से जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपनी मजबूत भूमिका के लिए जाने जाते थे।

परिवार के अनुसार, उनकी शव यात्रा कल सुबह 10 बजे उनके निवास स्थान गुणाद्वितीय से जागेश्वर के लिए प्रस्थान करेगी। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक प्रतिनिधि और राजनीतिक कार्यकर्ता अंतिम दर्शन के लिए पहुँचने की संभावना है।

उनके निधन पर कई शीर्ष कांग्रेस नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र बराकोटी, ब्लॉक प्रमुख लीला बिष्ट, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, सामाजिक कार्यकर्ता दीवान सिंह भैसोडा, प्रशांत भैसोडा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, गोपाल सिंह बिष्ट, पूरन बिष्ट, दीवान सतवाल, तारू जोशी, राजेंद्र बिष्ट, कुदन कुंजवाल, देवेंद्र बिष्ट, और निर्मल रावत सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संवेदना व्यक्त की है।http://उत्तराखंड: शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल के साथ कथित जानलेवा हमले का आरोप। || LOKLENS NEWS || https://youtube.com/shorts/gYk6_diPynM?si=4iPQDEhlJCdMwYGQ

नेताओं ने कहा कि आनंद प्रसाद के जीवन का हर क्षण जनसेवा के लिए समर्पित था। वे हमेशा गरीब, पिछड़े और जरूरतमंद लोगों की आवाज रहे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उनकी कार्यशैली, विनम्रता और जन-सरोकार के प्रति उनकी ईमानदारी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी।

पार्टी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल के साथ मारपीट की कथित घटना — उत्तराखंड में राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज https://loklensnews.com/2026/02/21/news-295/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *