अल्मोड़ा में भारी बारिश–बर्फबारी अलर्ट, कल सभी स्कूल–आंगनबाड़ी बंद
LOKLENS NEWS |अल्मोड़ा|
उत्तराखंड में 23 से 29 जनवरी तक भारी बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की चेतावनी के बाद अल्मोड़ा जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। मौसम विभाग देहरादून द्वारा बुधवार सुबह जारी पूर्वानुमान के आधार पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने 24 जनवरी 2026 को जिले के सभी सरकारी, गैर–सरकारी, निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक), चल–अचल सभी शिक्षण संस्थानों और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
क्या है आदेश में?
- पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से भारी वर्षा/बर्फबारी की संभावना।
- 2300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में विशेष खतरा।
- ठंड और फिसलन को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता।
- सभी शिक्षण संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्र 24 जनवरी को पूर्णतः बंद रहेंगे।
- मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश अनुपालन के निर्देश।
प्रशासन अलर्ट मोड पर
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि खराब मौसम की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में सार्वजनिक सुविधाएँ बाधित न हों, इसके लिए विभागों को तैयार रहने को कहा गया है।
