अल्मोड़ा की नयना बिष्ट का गणतंत्र दिवस परेड 2026 के लिए चयन, घर–विद्यालय में खुशी की लहर
LokLens News | अल्मोड़ा
अल्मोड़ा की प्रतिभाशाली एनसीसी कैडेट नयना बिष्ट का चयन गणतंत्र दिवस परेड 2026 में कर्तव्य पथ, नई दिल्ली पर मार्च करने के लिए हुआ है। नयना वर्तमान में ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, देहरादून में बीटेक की छात्रा हैं और एनसीसी 11 यूके गर्ल्स बटालियन देहरादून में अंडर सीनियर ऑफिसर के रूप में सक्रिय हैं।
नयना के चयन के बाद ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, एनसीसी बटालियन और अल्मोड़ा में खुशी और गर्व का माहौल है। उन्होंने कठिन अभ्यास, अनुशासन और निरंतर मेहनत के अलावा अपने गुरुजनों, एनसीसी अधिकारियों और परिवार को सफलता का श्रेय दिया है। नयना ने विशेष रूप से अपने इष्ट देवों, पूर्वजों और दादी के आशीर्वाद को भी इस उपलब्धि का आधार बताया।
नयना बिष्ट के पिता प्रकाश बिष्ट रंगकर्म से जुड़े हैं, जबकि उनकी माता प्रीति बिष्ट समाजसेवा में सक्रिय हैं। दोनों ने बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। अल्मोड़ा के स्थानीय लोगों, एनसीसी अधिकारियों और कॉलेज प्रशासन ने नयना को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
