प्रदेश

बसोली के पास कार खाई में गिरी — तीन की मौत, पाँच घायल

LOKLENS NEWS |ALMORA|

अल्मोड़ा, 26 फरवरी — अल्मोड़ा–ताकुला मार्ग पर बसोली के पास आज एक कार गहरी खाई में गिरने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पाँच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस टीम तथा SDRF मौके पर पहुँची और रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

मृतकों के नाम

1️⃣ मंजू देवी (44 वर्ष) पत्नी गोपाल राम, निवासी काण्डे ताकुला
2️⃣ दिनेश राम (50 वर्ष) पुत्र तिल राम, निवासी झिझाड़ ताकुला
3️⃣ रोशन (11 माह) पुत्र महेश आर्या, निवासी थपनिया ताकुला

घायल व्यक्तियों के नाम

1️⃣ जया (23 वर्ष) पत्नी महेश — थपनिया ताकुला
2️⃣ गोपाल आर्या (50 वर्ष) पुत्र शेर राम — काण्डे ताकुला
3️⃣ संजय (21 वर्ष) पुत्र बलराम — काण्डे ताकुला
4️⃣ महेश आर्या (25 वर्ष) पुत्र जसवंत राम — थपनिया ताकुला
5️⃣ अर्जुन कुमार (36 वर्ष) पुत्र केशव राम — फतेपुर

रेस्क्यू और प्रशासन की कार्रवाई

  • SDRF और पुलिस ने घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुँचाया।
  • मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
  • पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्र में शोक का माहौल

दुर्घटना की सूचना के बाद इलाके में मातम छा गया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह क्षेत्र पहले भी दुर्घटनाओं के लिए संवेदनशील रहा है।

(क्वारब में पत्थर गिरने से युवक घायल, कांग्रेस का आरोपhttps://loklensnews.com/2026/02/22/news-297/)

(रानीखेत में गुलदार का आतंक, कई हफ्तों से क्षेत्र में डर का माहौल — लोगों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन।|| LOKLENS NEWS || https://youtube.com/shorts/LulEfYMNujU?si=K8xNizx0DRFrOtLg)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *