कांग्रेस ने गणेश गोदियाल को सौंपी प्रदेश कमान, भूपेंद्र सिंह भोज फिर बने अल्मोड़ा कांग्रेस अध्यक्ष
अल्मोड़ा , 11 नवंबर 2025, न्यूज़ डेस्क
अल्मोड़ा — अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने संगठन में अहम फेरबदल करते हुए गणेश गोदियाल को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, अल्मोड़ा में पार्टी ने एक बार फिर भरोसा जताते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज को जिला कांग्रेस कमेटी की बागडोर सौंपी है। भोज की पुनर्नियुक्ति को पार्टी नेतृत्व के उनके संगठनात्मक अनुभव और सक्रियता पर जताए गए विश्वास के रूप में देखा जा रहा है।

