प्रदेश

रानीखेत पहुंचे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, शोक संतप्त शर्मा परिवार से मिलकर व्यक्त की संवेदना

रानीखेत | LokLens News Desk

उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Yashpal Arya ने शनिवार, 6 जून 2026 को रानीखेत प्रवास के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता त्रिभुवन शर्मा के निवास पहुंचकर उनके पुत्र स्वर्गीय कार्तिकेय शर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

इस दौरान यशपाल आर्य ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और परिवारजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं साहस बनाए रखने का संबल दिया। उन्होंने कहा कि किसी युवा सदस्य का असमय निधन परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक क्षति होती है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा समाज और शुभचिंतक परिवार के साथ खड़े हैं।

इस अवसर पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्र के नागरिक भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने भी दिवंगत कार्तिकेय शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

नैनीताल में 945 पुलिसकर्मियों का वेतन रुका।11 कर्मियों की रिकवरी के आदेश से बढ़ी परेशानी।

|| LOKLENS NEWS ||

https://youtube.com/shorts/d1qz18Tfc5g?si=eCtzvW2pXeMww5oD

One thought on “रानीखेत पहुंचे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, शोक संतप्त शर्मा परिवार से मिलकर व्यक्त की संवेदना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *