लोक Lens न्यूज़आपकी आवाज़, आपकी खबरशनिवार, 28 नवंबर 2026
प्रदेश

अल्मोड़ा जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती

जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा की ओर से जिला कार्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

अल्मोड़ा जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती

जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा की ओर से जिला कार्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर आधुनिक भारत के निर्माण और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने में उनके योगदान को याद किया।

अल्मोड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के तत्वावधान में जिला कांग्रेस कार्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखने वाले दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने देश को वैज्ञानिक सोच, शिक्षा, औद्योगिक विकास, लोकतांत्रिक मूल्यों और धर्मनिरपेक्षता की मजबूत विरासत दी।

उन्होंने कहा कि नेहरू ने कठिन परिस्थितियों में देश का नेतृत्व करते हुए लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत किया और भारत को विकास एवं आत्मनिर्भरता के मार्ग पर आगे बढ़ाया। उनके विचार, आदर्श और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि वर्तमान समय में नेहरू के बताए भाईचारे, सामाजिक सद्भाव, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के रास्ते पर चलकर देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने नेहरू के आदर्शों को आत्मसात करने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में एआईसीसी ऑब्जर्वर संजय चोकर, महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, प्रकाश जोशी, अम्बी राम, हरीश राम, राधा बिष्ट, तारा चंद्र शाह, बीके पांडे, पूरन रौतेला, जया जोशी, अख्तर हुसैन, दिनेश पिल्खवाल, पीताम्बर पाण्डेय, किरण आर्य, जगदीश पाण्डेय और गोपाल चौहान सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

अल्मोड़ा जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती | लोक Lens न्यूज़