प्रदेश

ताड़ीखेत (अल्मोड़ा): भुजान इंटर कॉलेज में ‘सृजन 2026’ वार्षिकोत्सव और पूर्व छात्र सम्मेलन सम्पन्न

LOKLENS NEWS|ताड़ीखेत (अल्मोड़ा)|

अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत ब्लॉक स्थित पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भुजान में ‘सृजन 2026’ द्वितीय वार्षिकोत्सव एवं प्रथम पूर्व छात्र (एलुमनी) सम्मेलन का आयोजन उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा चंदन सिंह बिष्ट, बीडीसी बोहरागांव महिपाल सिंह बिष्ट तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों, पूर्व छात्रों और स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यार्थियों द्वारा कुल 17 सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें उत्तराखंड की लोक संस्कृति, जौहार महोत्सव और सामाजिक जनजागरूकता से जुड़े विषय शामिल रहे। भ्रूण हत्या और मतदान जैसे मुद्दों पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों को जागरूक करने का प्रयास किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन और रचनात्मकता स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया। टॉपर्स में निशांत बिष्ट, प्रियंका बिष्ट, सुमित गौकी सहित लगभग 60 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किए गए। साथ ही हाउस प्रतियोगिता में यमुनोत्री सदन को हाउस ट्रॉफी दी गई। विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए कैरियर एवं गाइडेंस हैंडबुक का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

(अल्मोड़ा में सांस्कृतिक जुलूस निकला, शहीदों को श्रद्धांजलि और जनगीतों से गूंजा माहौल

https://loklensnews.com/2026/03/24/news-333/ )

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. संजीव कुमार अहलावत ने अपने संबोधन में विद्यालय को शैक्षिक रूप से और अधिक सुदृढ़ बनाने के प्रयासों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि ने पीएम श्री योजना के तहत उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग कर शैक्षिक उत्कृष्टता पर ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया।

इसके साथ ही 23 मार्च 2026 को विद्यालय में प्रथम पूर्व छात्र सम्मेलन (एलुमनी मीट) का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विद्यार्थियों एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। पूर्व छात्र सम्मेलन में विभिन्न वर्षों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपने अनुभव साझा किए और विद्यालय से जुड़ी पुरानी यादों को ताजा किया।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. संजीव कुमार अहलावत, पीटीए अध्यक्ष नवीन चन्द्र जोशी और एसएमसी अध्यक्षा तनुजा राणा द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर जंगबहादुर मेहरा, कर्नल बचे सिंह तड़ागी, हीरा सिंह जीना, धन सिंह रावत, बहादुर सिंह करायत, प्रकाश जोशी, भीम सिंह मेहरा सहित कई पूर्व छात्र और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन पूरन सिंह रावत और रमेश सिंह खनायत द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के ओम प्रकाश गंगवार, रत्नाकर शुक्ला, भूपेंद्र कुमार, दीपक सिंह मेहरा, डॉ. रेनू उपाध्याय, वत्सला टोलिया, रमेश चन्द्र पांडेय, देवेन्द्र राम, अजीत सिंह, ऐश्वर्या, भूपेंद्र कुमार अकेला, दीपा बुदोडी, मनोज कुमार, रवि कुमार, मोहन सिंह मेहरा और धीरज सहित कई लोग मौजूद रहे। बीडीसी सदस्य महिपाल सिंह बिष्ट की भी उपस्थिति रही।

यह आयोजन विद्यालय में शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक सहभागिता का एक समन्वित उदाहरण रहा, जहां वर्तमान छात्र और पूर्व छात्र एक मंच पर जुड़े और विद्यालय के विकास की दिशा में सहयोग का संदेश दिया गया।

(अल्मोड़ा में महिला रामलीला का जलवा, नारी शक्ति ने मंच पर बिखेरा जादू।

|| LOKLENS NEWS ||

https://youtube.com/shorts/zlvnWdLfs5A?si=3Mt5GUlvSnpmUHfk )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *