प्रदेश

रानीखेत में राम मंदिर चंदा मामले पर कांग्रेस की जनआक्रोश रैली

रानीखेत | LokLens News Desk

रानीखेत विधानसभा क्षेत्र में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा “रामलला के सम्मान में, कांग्रेस है मैदान में” अभियान के तहत जनआक्रोश रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) सदस्य करन माहरा ने किया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

रैली को संबोधित करते हुए करन माहरा ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों भारतीयों की आस्था, विश्वास और मर्यादा के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए चंदे के उपयोग में पूर्ण पारदर्शिता होनी चाहिए।

करन माहरा ने आरोप लगाया कि श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए एकत्रित चंदे से जुड़े कथित अनियमितताओं और चोरी के आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि धार्मिक संस्थानों से जुड़े कुछ अन्य मामलों, जिनमें केदारनाथ धाम में कथित अनियमितताओं का भी उल्लेख किया गया, ने श्रद्धालुओं के बीच सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने इन मामलों की स्वतंत्र, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने कहा कि रामलला किसी एक राजनीतिक दल के नहीं बल्कि पूरे देश की आस्था के केंद्र हैं, इसलिए श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए प्रत्येक योगदान का पारदर्शी लेखा-जोखा सार्वजनिक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य किसी धर्म का विरोध नहीं, बल्कि जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

सेवा पखवाड़े का शुभारंभ: अल्मोड़ा में 971 लोगों ने उठाया सरकारी योजनाओं का लाभ

https://loklensnews.com/2026/07/04/almora-seva-pakhwada-2026-multipurpose-camp/

रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न नारे लगाकर अपनी मांगों का समर्थन किया। वक्ताओं ने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि इस मामले में निष्पक्ष जांच नहीं कराई जाती है तो पार्टी लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से अपना आंदोलन आगे भी जारी रखेगी।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दीपक किरौला, नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, पीसीसी सदस्य कैलाश पांडेय, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम अधिकारी, देवगिरी गोस्वामी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भगवती रेखाड़ी, महिपाल सिंह बिष्ट, कमलेश बोरा, कैलाश पंत, नेहा साह माहरा, अतुल जोशी, कुलदीप कुमार, दीप उपाध्याय, विजय तिवारी, सोनू सिद्दीकी, चंद्रशेखर वर्मा, अंकित रावत, असलान शेख सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पीएम मोदी के कथित एआई फेक वीडियो पर बवाल, एनएसयूआई कार्यकर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज।

|| LOKLENS NEWS ||

https://youtube.com/shorts/vOqGP9hOkB0?si=uD5nky-WBFHrl0_h

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *