दीपक लोहनी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर समर्थकों में खुशी, बधाइयों का लगा तांता
Loklens News | अल्मोड़ा / देहरादून
अल्मोड़ा | देहरादून
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा छात्र नेता दीपक लोहनी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर अल्मोड़ा सहित पूरे प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके समर्थकों, छात्र साथियों और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
दीपक लोहनी को यह जिम्मेदारी मिलने के बाद सोशल मीडिया से लेकर छात्र परिसरों तक बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है। समर्थकों का कहना है कि यह नियुक्ति संघर्ष, समर्पण और छात्र हितों के लिए किए गए आंदोलनों की जीत है।
छात्र नेताओं और युवाओं ने कहा कि दीपक लोहनी ने हमेशा छात्रों की आवाज़ को मजबूती से उठाया है। अल्मोड़ा परिसर में छात्र संघ चुनाव से लेकर छात्र अधिकारों के लिए किए गए उनके संघर्षों को आज प्रदेश स्तर पर पहचान मिलना गर्व का विषय है।
कई छात्र प्रतिनिधियों ने कहा कि छात्र संघ चुनाव न कराए जाने के विरोध में दीपक लोहनी द्वारा किया गया आंदोलन उत्तराखंड के छात्र इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय है, जिसके बाद पूरे प्रदेश में छात्र संघ चुनाव संपन्न कराए गए। यही कारण है कि आज छात्र समुदाय उन्हें अपना सच्चा प्रतिनिधि मानता है।
दीपक लोहनी को नई जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों ने विश्वास जताया कि वे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में छात्र हित, संगठन विस्तार और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।
बधाई देने वाले लोगों में जय बिनोली, कविता लोहनी, दीपिका कोरंगा, आशीष बिष्ट, अक्षित पाण्डे, रोहित कुमल्टा, निर्मल तड़ागी, गोकुल बिष्ट, राजन चन्द्र जोशी, साहिल नेगी, कमल नेगी, वरुण कपकोटी, लक्ष्मी, पारस आदि समस्त छात्र नेता एवं छात्र सम्मिलित रहे।
