जनमत

अल्मोड़ा: “प्रशासन गाँव की ओर” अभियान के तहत न्याय पंचायत स्तर पर समस्याओं का समाधान, 1012 लाभार्थी लाभान्वित

Loklens News | अल्मोड़ा

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” की भावना के साथ जनपद अल्मोड़ा में प्रशासन गाँव की ओर अभियान निरंतर प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत न्याय पंचायत स्तर पर बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन कर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है, साथ ही विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जा रही है।

इसी क्रम में विकासखंड हवालबाग की न्याय पंचायत क्याला, विकासखंड धौलादेवी की न्याय पंचायत बमनसवाल तथा विकासखंड स्याल्दे की न्याय पंचायत गोलना में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आम जनता को योजनाओं की जानकारी दी गई और प्राप्त शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

न्याय पंचायत क्याला में आयोजित शिविर के माध्यम से 313 व्यक्तियों को विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। वहीं न्याय पंचायत बमनसवाल में 473 लोगों को लाभान्वित किया गया। इसके अतिरिक्त न्याय पंचायत गोलना में आयोजित शिविर से 226 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला।

इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *