खेल

खेल महाकुंभ के द्वितीय दिवस पर खो-खो व पारंपरिक खेलों का आयोजन

Loklens News

रानीखेत।
विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ के द्वितीय दिवस का आयोजन आज रानीखेत विधानसभा क्षेत्र में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता के दूसरे दिन U-14 बालक एवं बालिका तथा U-19 बालक एवं बालिकाओं की खो-खो प्रतियोगिताओं के साथ-साथ विभिन्न भार वर्गों में मुर्गा झपट जैसे स्थानीय पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया।

द्वितीय दिवस के कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी चन्द्र एवं ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक डॉ. शिवराज बिष्ट द्वारा संयुक्त रूप से की गई। प्रतियोगिताओं में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

खेलों के समापन अवसर पर सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए। साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को भोजन व्यवस्था के साथ आवागमन हेतु किराया भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि RTO Ranikhet रहे। इस दौरान छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—
Under-14 खो-खो (बालक वर्ग): जैनोली
Under-14 खो-खो (बालिका वर्ग): बासोट
Under-19 खो-खो (बालिका वर्ग): जैनोली

कार्यक्रम के अंत में आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों, शिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *