तोली मैदान लमगड़ा में तोली क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज़
LokLens Sports Desk | अल्मोड़ा |
लमगड़ा विकासखंड के तोली मैदान में आज तोली क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के खेल प्रेमियों और ग्रामीणों की भारी मौजूदगी देखने को मिली, जिससे मैदान पूरी तरह क्रिकेट के रंग में रंग गया।
उद्घाटन अवसर पर मनोज पवार, सूरज वाणी, आशीष भारती, अनिल वर्मा, पवन दा, संदीप रावत, हेम आर्या, दीवान सतवाल, दीपू दा पांडे, जगदीश राम, मीरा डसीला, पंकज कुमार, ललित बिष्ट, देवा भाई और सचिन बिष्ट सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।
आयोजक समिति के अनुसार प्रतियोगिता की
- विजेता टीम को आकर्षक ट्रॉफी के साथ ₹15,000 नकद,
- उपविजेता टीम को आकर्षक ट्रॉफी के साथ ₹7,000 नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
तोली मैदान में उद्घाटन मुकाबले के दौरान दर्शकों और क्रिकेट प्रेमियों ने जबरदस्त उत्साह दिखाया। इस अवसर पर सचिन बिष्ट, प्रकाश डसीला (पारस), दीपक बिष्ट, पवन डसीला, दीपक डसीला, विक्रम डसीला, हरीश, बसंत, शुभम, दिव्यांशु, सूरज, हिमांशु, मनोज, नितिन, सागर, भानु, बॉबी, मनोज सिंह, पूरन डसीला, राजू बिष्ट सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
आयोजकों ने बताया कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना है। आने वाले दिनों में टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबले दर्शकों को देखने को मिलेंगे।
