प्रदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से डॉ. दीपा मलिक की शिष्टाचार भेंट — पैरा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी पर कार्ययोजना बनाने के निर्देश

LokLens News | देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देश की प्रतिष्ठित पैरा एथलीट एवं पद्मश्री सम्मानित डॉ. दीपा मलिक ने मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने डॉ. मलिक को सम्मानित करते हुए उनके खेल योगदान की सराहना की।

भेंट के दौरान डॉ. दीपा मलिक ने उत्तराखंड में पैरा खिलाड़ियों के लिए समर्पित “पैरा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी” स्थापित करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि राज्य में दिव्यांग खिलाड़ियों की प्रतिभा और संभावनाओं को देखते हुए आधुनिक प्रशिक्षण, संसाधन और संरचित मंच की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख व्यक्त करते हुए इसे महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने अपर सचिव आशीष चौहान को इस संबंध में विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि प्रस्तावित विश्वविद्यालय के सभी पहलुओं का अध्ययन कर आगे की कार्रवाई तय की जा सके।

बैठक में पैरालम्पिक कमेटी ऑफ इंडिया के महासचिव जयवंत हम्मुनावा, इंडिया पैरा पावर लिफ्टिंग के चेयरपर्सन जेपी सिंह, उपाध्यक्ष शुभम चौधरी, कोर यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जेसी जैन, पैरा पावर लिफ्टर परमजीत कुमार, अशोक और कस्तूरी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *