प्रदेश

अल्मोड़ा में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण, स्प्यूरियस व अधोमानक दवाओं की रोकथाम को लेकर कार्रवाई

LOKLENS NEWS | अल्मोड़ा

खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में 17 जनवरी 2026 को अल्मोड़ा क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई स्प्यूरियस एवं अधोमानक दवाइयों की रोकथाम के उद्देश्य से की गई। अभियान का नेतृत्व औषधि निरीक्षक पूजा जोशी द्वारा किया गया।

निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोरों में दवाओं के क्रय–विक्रय से संबंधित व्यवस्थाओं की जांच की गई। सभी स्टोरों पर वैध लाइसेंस की उपलब्धता और पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति में दवाओं के विक्रय को सुनिश्चित किया गया। इसके साथ ही प्रत्येक मेडिकल स्टोर में सीसीटीवी कैमरे और उनकी रिकॉर्डिंग की भी जांच की गई।

अभियान के दौरान एक्सपायरी दवाओं के पृथक एवं सुरक्षित रखरखाव की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। मनःप्रभावी औषधियों के क्रय–विक्रय से जुड़े बिलों की जांच की गई तथा नारकोटिक दवाओं का वितरण केवल चिकित्सकीय पर्चे पर किए जाने की स्थिति को परखा गया।

औषधि निरीक्षक द्वारा निरीक्षण के दौरान पांच दवाओं के नमूने संग्रहित किए गए, जिन्हें गुणवत्ता जांच के लिए विश्लेषणशाला भेजा जाएगा
प्रशासन की ओर से बताया गया कि जनपद में दवाओं की गुणवत्ता, सुरक्षित भंडारण और वैध विक्रय व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *