प्रदेश

लोकल मार्केट में सख्त जांच: लोहाघाट में खाद्य प्रतिष्ठानों की स्वच्छता और गुणवत्ता की पड़ताल

LokLens News | चम्पावत

लोहाघाट क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कार्रवाई तेज कर दी गई है। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मीना बाजार, पिथौरागढ़ रोड और खेतीखान रोड में स्थित कई जनरल स्टोर और रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने खाद्य पदार्थों के भंडारण, गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था और मानकों के अनुपालन की विस्तृत जांच की। इस दौरान एक खाद्य कारोबारकर्ता द्वारा FSSAI लाइसेंस का नवीनीकरण न कराने पर संबंधित प्रतिष्ठान को नोटिस जारी किया गया।

टीम ने चाय, दलिया, मसाले और केचप सहित कुल पाँच खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित कर जाँच हेतु राजकीय प्रयोगशाला भेजे हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

सभी खाद्य कारोबारियों को निर्देशित किया गया कि वे—

  • उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों का सही भंडारण करें
  • प्रतिष्ठान की स्वच्छता बनाए रखें
  • लाइसेंस एवं प्रमाणपत्र समय पर नवीनीकृत करें
  • मानकों का पूर्ण अनुपालन करें

निरीक्षण दल में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी और सहायक दिनेश फर्त्याल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *