प्रदेश

“रानीखेत के जैनोली में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक, महिलाओं की सुरक्षा और बूथ सुदृढ़ीकरण पर जोर”

LokLens News | रानीखेत

रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जैनोली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक करन माहरा रहे।

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों पर कड़ा सवाल उठाते हुए महंगाई, बेरोज़गारी, स्वास्थ्य और शिक्षा की स्थिति, तथा बढ़ते महिला असुरक्षा जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्तमान सरकार महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल रही है।

करन माहरा ने अपने संबोधन में स्पष्ट कहा कि कांग्रेस की सर्वोच्च प्राथमिकता महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आते ही कांग्रेस इस दिशा में ठोस एवं प्रभावी कदम उठाएगी।

उन्होंने साथ ही कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मज़बूत करने के निर्देश दिए। माहरा ने कहा—
“चुनाव बूथ से जीते जाते हैं। हर कार्यकर्ता अपने बूथ पर सक्रिय रहकर जनता से सीधे संवाद करे और कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाए।”

ग्राम प्रहरी जैनोली दयाल राम और दीपक कांडपाल करन माहरा के विचारों से प्रेरित होकर कांग्रेस में शामिल हुए।

बैठक में शेर सिंह फरतियाल, बाग सिंह मेहरा, पूरन सिंह मेहरा, बचे सिंह बिष्ट, खुशाल सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान चमोली तारा सिंह फरतियाल, नर सिंह बिष्ट, पूर्व ग्राम प्रधान जयपाल सिंह, प्रेम टनवाल, पीताम्बर सिंह मेहरा, ललित मेहरा, मदन सिंह मेहरा, किशन राम, विक्की मेहरा, प्रताप सिंह मेहरा, महेंद्र टनवाल, दान सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह देव, विजय सिंह माहरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, यूथ अध्यक्ष अंकिता पंत, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, प्रदीप रावत, हेमा मेहरा, इंद्रा रावत सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *