रानीखेत। रानीखेत में युवा कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अवनीश महल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों तथा 8 अगस्त को हल्द्वानी में प्रस्तावित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने तथा कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
मुख्य अतिथि अवनीश महल ने कहा कि युवा कांग्रेस संगठन की सबसे मजबूत कड़ी है और आगामी विधानसभा चुनावों में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार के तहत नई नियुक्तियों की भी घोषणा की गई। अजय रावत को ताड़ीखेत ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष, कार्तिक रावत को चिलियानौला नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष, उज़ैब हुसैन को रानीखेत युवा विधानसभा उपाध्यक्ष, स्वास्तिक खुल्बे को जिला महासचिव, गिरीश कुमार को द्वाराहाट विधानसभा अध्यक्ष, मनोज कुमार को चौखुटिया ब्लॉक अध्यक्ष तथा ईश्वर को द्वाराहाट ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं के बीच सक्रिय भूमिका निभाने और जनहित के मुद्दों पर प्रभावी ढंग से कार्य करने की शुभकामनाएं दी गईं।
बैठक की अध्यक्षता युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन युवा विधानसभा अध्यक्ष अंकिता पंत ने किया।
इस अवसर पर युवा जिला उपाध्यक्ष अंकित रावत, जिला महासचिव अरसालन शेख, रुद्र माहरा, दीपक सोंटियाल, पंकज किरौला, भावेश पंत, भरत, अभिनव मेहरा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
झारखंड छात्र आंदोलन को लेकर CJP की बड़ी तैयारी, अभिजीत दीपके ने रखी बात
|| LOKLENS NEWS ||
https://youtu.be/5y1qW4Kb6vw?si=-jma2hpPkjdyMhSV
LokLens News Note: यह समाचार युवा कांग्रेस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है।