पिथौरागढ़ में नशामुक्त भारत अभियान में 250 युवा शामिल

पिथौरागढ़। मेरा युवा भारत (MY Bharat) एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में बुधवार को विवेकानंद विद्या मंदिर, पिथौरागढ़ में “नशामुक्त विकसित युवा फॉर विकसित भारत” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवकों, युवा मंडलों एवं महिला मंडलों की सहभागिता से आयोजित इस कार्यक्रम में जिलेभर से 250 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Read More →