अल्मोड़ा में भाजपा युवा मोर्चा नगर मंडल कार्यकारिणी घोषित
LOKLENS NEWS|अल्मोड़ा|
अल्मोड़ा, 27 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा, नगर मंडल अल्मोड़ा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। यह घोषणा नगर मंडल अध्यक्ष विनीत बिष्ट की सहमति तथा भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज भाकुनी के परामर्श के बाद जारी की गई।
जारी प्रेस नोट के अनुसार संगठन में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उपाध्यक्ष पद पर पारस कांडपाल, नितिन भंडारी और अभिषेक तिवारी को नियुक्त किया गया है। महामंत्री पद पर आशीष डोगरा और कोमल जोशी को जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री पद पर खजान पांडे, पुष्कर बिष्ट और पारस लोहनी को शामिल किया गया है।
कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी राजेश तिवारी को सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त मीडिया संयोजक के रूप में निखिल तिवारी, सोशल मीडिया संयोजक के रूप में आर्यन कुमार तथा आईटी संयोजक के रूप में दीप जोशी को नियुक्त किया गया है।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मोहित जोशी, भावेश सांगा, करण बिरखिया, अभय नगरकोटी, विवेक सिंह बिष्ट, हिमांशु भट्ट, सागर रौतेला और गोपाल सिंह बिष्ट को शामिल किया गया है।
[अल्मोड़ा में गैस वितरण के लिए नई व्यवस्था लागू, रोस्टर के अनुसार मिलेगा सिलेंडर
https://loklensnews.com/2026/03/28/news-341/ ]
प्रेस नोट में सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अपेक्षा जताई गई है कि वे संगठन को मजबूती प्रदान करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। यह भी कहा गया है कि युवा मोर्चा के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक विस्तार दिया जाएगा।
घोषणा पत्र नगर मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज सांगा द्वारा जारी किया गया है।
[LokLens News Daily Bulletin | आज की बड़ी खबरें | 27 March 2026
|| LOKLENS NEWS ||
