महिलाओं-बच्चों के लिए फ्री हेल्थ कैंप, रानीखेत में आयोजन
LOKLENS NEWS|रानीखेत|
रानीखेत। क्षेत्रवासियों के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बच्चों और महिलाओं से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श और जांच उपलब्ध कराई जाएगी। यह एक दिवसीय शिविर 5 अप्रैल 2026 (रविवार) को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिवमन्दिर धर्मशाला, जरूरी बाजार रानीखेत, रानीखेत में आयोजित होगा।
आयोजकों के अनुसार, इस शिविर का संचालन वात्सल्य मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल द्वारा किया जा रहा है। शिविर में नवजात शिशुओं, बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस दौरान बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद प्रजापति तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. निधि आर्या प्रजापति मरीजों को निःशुल्क परामर्श प्रदान करेंगे।
[ डिजिटल पेमेंट में रिकॉर्ड उछाल — सुविधा के साथ बढ़ता साइबर खतरा
https://loklensnews.com/2026/03/26/news-338/ ]
शिविर में हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी, स्त्री रोग संबंधी समस्याएं, बांझपन, बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास से जुड़ी समस्याएं और नवजात शिशुओं की देखभाल जैसे विषयों पर जांच और सलाह दी जाएगी। इसके साथ ही मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य मार्गदर्शन और प्राथमिक जांच सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
आयोजकों ने आमजन से अपील की है कि वे इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय पर स्वास्थ्य जांच कराकर अपनी और अपने परिवार की सेहत के प्रति जागरूक रहें।
[नैनीताल में बस हादसा, प्रशासन अलर्ट, घायलों का इलाज जारी।
|| LOKLENS NEWS ||
https://youtube.com/shorts/_80PAUVXDeo?si=VRHSPoUeAS9j0DEP ]

Pingback: रानीखेत की प्रीति गोस्वामी ने जीते गोल्ड-सिल्वर