प्रदेश

अल्मोड़ा में प्रधान संगठन का चुनाव सम्पन्न — सुनील जोशी बने जिलाध्यक्ष

LOKLENS STATE REPORT

अल्मोड़ा जिले में 2 अप्रैल 2026 को जिला पंचायत सभागार में प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले भर के जनप्रतिनिधियों और संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक की अध्यक्षता गोपाल तिवारी (पूर्व प्रदेश सचिव, ग्राम प्रधान संगठन) द्वारा की गई, जबकि संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र विष्ट डिम्पल ने किया।

बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि जनपद स्तर पर ब्लॉक अध्यक्षों के चुनाव पहले ही पूरे हो चुके हैं, जिसमें 11 विकासखण्डों में से 8 में चुनाव सम्पन्न हो चुका है। विभिन्न विकासखण्डों से प्रतिनिधि भी इस बैठक में उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों की भागीदारी सुनिश्चित की।

इस अवसर पर सभी ब्लॉक अध्यक्षों और चुनाव कार्यक्रम संयोजकों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से सुनील जोशी को प्रधान संगठन का जिलाध्यक्ष चुना गया। उनके चयन पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और जिला पंचायत प्रशासनिक अधिकारियों ने बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।

[“53 साल बाद इंसान चांद की ओर: Artemis II मिशन से शुरू होगी नई स्पेस रेस”

https://loklensnews.com/2026/04/02/news-366/ ]

इस बैठक में ग्राम प्रधान सिकुड़ा, गोलना, करडिया, सत्यो, भटखोला सहित कई गांवों के प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। चुनाव प्रक्रिया पुरन सिंह रौतेला और राजेन्द्र बेलवाल (पूर्व जिलाध्यक्ष, ग्राम प्रधान संगठन) की देखरेख में सम्पन्न कराई गई।

अगर इस पूरे घटनाक्रम को समझें, तो यह केवल एक संगठनात्मक चुनाव नहीं बल्कि ग्रामीण स्तर पर नेतृत्व तय करने की प्रक्रिया है, जिसका सीधा असर पंचायत व्यवस्था और विकास कार्यों पर पड़ता है।

[भीड़ से उठी एक आवाज़, PM तक पहुंची—‘सर, सिलेंडर नहीं मिल रहा!’… जवाब आया ‘मिलेगा!

|| LOKLENS NEWS ||

https://youtube.com/shorts/E1x9Z6MvSuo?si=BiCVrlx–dEMq4Jf ]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *