अल्मोड़ा बाल गृह की बेटियों का कमाल: बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन, 12वीं में 10 छात्राएं प्रथम श्रेणी
LOKLENS NEWS |अल्मोड़ा |
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं में इस बार राजकीय बाल गृह किशोरी बख अल्मोड़ा की बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है। सीमित संसाधनों और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद इन छात्राओं ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर शानदार परिणाम हासिल किए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, 12वीं कक्षा में कुल 12 छात्राओं ने परीक्षा दी, जिनमें से 10 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुईं, जबकि 2 छात्राओं ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की। यह परिणाम न केवल संस्थान की गुणवत्ता को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि सही मार्गदर्शन और मेहनत से किसी भी परिस्थिति में सफलता हासिल की जा सकती है।
इन छात्राओं में तमन्ना बोरा ने 82% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा लक्ष्मी और रेनू ने 74.4% अंक हासिल किए, जबकि रुक्मणी ने 72.6% अंक प्राप्त किए। सभी छात्राओं ने अपनी मेहनत और समर्पण से यह साबित कर दिया कि अवसर मिलने पर वे किसी से कम नहीं हैं।
वहीं, कक्षा 10वीं में भी बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। कुल 6 छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें योगिता शर्मा ने 64.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अन्य छात्राओं ने भी संतोषजनक प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया।
[अल्मोड़ा के निजी नर्सिंग कॉलेजों पर गंभीर आरोप: फीस वसूली, उत्पीड़न और अव्यवस्थाओं से घिरे संस्थान
https://loklensnews.com/2026/04/25/news-400/ ]
इस सफलता के अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा बालिकाओं को सम्मानित किया गया। उन्होंने सभी छात्राओं को मिष्ठान खिलाकर उनकी उपलब्धि का जश्न मनाया और उन्हें पुरस्कार स्वरूप घड़ी भेंट की। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को समय के महत्व के बारे में भी बताया और कहा कि समय का सही उपयोग ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और शिक्षकों ने छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल परीक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनके आत्मविश्वास और भविष्य की दिशा को भी मजबूत करेगी।
[हल्द्वानी में खौफनाक वारदात: युवक का जंगल में अधखाया शव मिला, बाघ हमले पर विवाद।
|| LOKLENS NEWS ||
https://youtube.com/shorts/H2tUn4Jvrk4?si=LjFUHhjLfeMGhN34 ]

Pingback: काफलीगैर का गौरव विवेकानंद विद्या मंदिर का 100% बोर्ड रिजल्ट
Pingback: पिथौरागढ़ में ‘Nature Hike’ का आयोजन: OAEM अभियान