अल्मोड़ा में गैस वितरण के लिए नई व्यवस्था लागू, रोस्टर के अनुसार मिलेगा सिलेंडर
LOKLENS NEWS|अल्मोड़ा|
अल्मोड़ा, 28 मार्च 2026। जनपद में एलपीजी गैस सिलेंडरों की निर्बाध आपूर्ति और सुव्यवस्थित वितरण सुनिश्चित करने के लिए जिला पूर्ति कार्यालय द्वारा नई व्यवस्था लागू की गई है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए वितरण केंद्रवार ग्राहकों की सूची और रोस्टर तैयार किया गया है, जिसके अनुसार प्रतिदिन निर्धारित केंद्रों पर गैस सिलेंडरों का वितरण किया जाएगा।
जिला पूर्ति अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक वितरण केंद्र पर उपभोक्ताओं की सूची एक दिन पूर्व ही चस्पा की जाएगी। सूची में शामिल उपभोक्ताओं को ही निर्धारित क्रम में गैस उपलब्ध कराई जाएगी। अन्य उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अनावश्यक भीड़ न लगाएं और अपने निर्धारित दिन का इंतजार करें।
उन्होंने बताया कि यदि किसी उपभोक्ता का नाम सूची में होने के बावजूद सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पाता है, तो ऐसे उपभोक्ताओं को अगले दिन प्राथमिकता के आधार पर गैस दी जाएगी। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि गैस बुकिंग के लगभग 10 दिनों के भीतर सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
[डिजिटल पेमेंट में रिकॉर्ड उछाल — सुविधा के साथ बढ़ता साइबर खतरा
https://loklensnews.com/2026/03/26/news-338/ ]
जिला पूर्ति अधिकारी ने उपभोक्ताओं से यह भी कहा कि यदि उन्हें डीएसी (डिलीवरी अथॉराइजेशन कोड) प्राप्त नहीं हो रहा है, तो वे अपनी संबंधित गैस एजेंसी में मोबाइल नंबर और पता अद्यतन कराएं, ताकि वितरण प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।
वितरण केंद्रों पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अशांति फैलाने वालों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
प्रशासन ने जनसामान्य से अपील की है कि वे निर्धारित व्यवस्था का पालन करें और सहयोग प्रदान करें, जिससे गैस वितरण प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित की जा सके।
[धौलादेवी के धुम्रा देवी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, अष्टमी पर हजारों श्रद्धालु पहुंचे।
|| LOKLENS NEWS ||
https://youtube.com/shorts/zjrTi-LBASw?si=bqMZegT-TSOIG3nP ]

Pingback: अल्मोड़ा में भाजपा युवा मोर्चा नगर मंडल कार्यकारिणी घोषित -
Pingback: बिहार में बाढ़ की तैयारी शुरू — गांवों में सतर्कता बढ़ी -