लोक Lens न्यूज़आपकी आवाज़, आपकी खबरशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
प्रदेश

रानीखेत में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, मुख्यमंत्री समेत चार मंत्रियों के खिलाफ जताया विरोध

रानीखेत के गांधी पार्क में कांग्रेस ने प्रदेश सरकार की नीतियों और भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित चार मंत्रियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया गया।

रानीखेत में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, मुख्यमंत्री समेत चार मंत्रियों के खिलाफ जताया विरोध

रानीखेत। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 10 से 30 नवंबर 2026 तक चलाए जा रहे जनजागरण एवं विरोध कार्यक्रमों के तहत शनिवार को रानीखेत कांग्रेस कमेटी की ओर से गांधी पार्क में हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीपक किरौला ने की। अभियान का नेतृत्व रानीखेत विधानसभा प्रभारी दीप सिंह डांगी ने किया, जबकि संचालन गोपाल सिंह देव ने किया। अभियान में कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की।

इस दौरान प्रदेश सरकार की नीतियों और भ्रष्टाचार से जुड़े मुद्दों को लेकर आम जनता को जागरूक किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कृषि मंत्री गणेश जोशी, महिला कल्याण मंत्री रेखा आर्या और सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाकर विरोध दर्ज कराया गया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रही है। जनता की आवाज बुलंद करने और सरकार को जवाबदेह बनाने के लिए जनजागरण अभियान प्रदेशभर में जारी रहेगा।

कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य कैलाश पांडेय, अगस्त लाल साह, एससी विभाग के जिलाध्यक्ष गुसाईं राम, जिला प्रवक्ता दीपक पंत, चिलियानौला नगर अध्यक्ष कमलेश बोरा, पंचायती राज जिलाध्यक्ष त्रिलोक आर्या, महिला नगर अध्यक्ष नेहा साह माहरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, यूथ विधानसभा अध्यक्ष अंकिता पंत, चंद्र किरण सिंह, मोहन सिंह बिष्ट, जयंत रौतेला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप उपाध्याय, विश्व विजय माहरा, ग्राम प्रधान जैनोली नवीन प्रकाश, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, वीरेंद्र कुमार, रुद्र माहरा, हेमंत बिष्ट, प्रमोद पाल, राजेन्द्र कुमार, ज्योति, मुन्नी देवी, ममता देवी, बसंती देवी, बीरबल बिष्ट, कमला देवी, मनोजन कोरंगा, वीरेंद्र बिष्ट, करन नेगी, बीरबल सिंह, यूथ जिला महासचिव नितिन प्रकाश, अभिनव मेहरा, हर्षित मेहरा, यूथ जिला उपाध्यक्ष संजय बिष्ट, दीपक बिष्ट, गिरीश चंद्र सिंह, दलीप सिंह, अखिलेश सती, जगत सिंह और लक्ष्मी नारायण सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रानीखेत में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, मुख्यमंत्री समेत चार मंत्रियों के खिलाफ जताया विरोध | लोक Lens न्यूज़