पनघट स्कूल का कमाल: लगातार 8वीं बार 100% रिजल्ट, सरकारी स्कूल ने बनाई मिसाल
LOKLENS NEWS |Almora|
उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026 में रा० उ० मा० वि० पनघट ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए 100% परीक्षा परिणाम हासिल किया है। खास बात यह है कि विद्यालय पिछले 8 वर्षों से लगातार शत-प्रतिशत परिणाम दे रहा है, जो ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था में एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है।
इस वर्ष विद्यालय से कुल 8 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया, और सभी 8 विद्यार्थी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए। इस उपलब्धि में साक्षी आर्या ने 379/500 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य Kamlesh Tiwari ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के योगदान की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से श्री बालकृष्ण, दीपशिखा, रितु बिष्ट, भानु प्रिया, खीमानंद और संतोष भट्ट के अथक प्रयासों को इस उपलब्धि का मुख्य आधार बताया।
[बेरीनाग की बेटियों ने रचा इतिहास:प्रियांशी 24वीं रैंक, प्रिंसी 96%
https://loklensnews.com/2026/04/26/news-403/ ]
प्रधानाचार्य ने कहा कि यह सफलता केवल छात्रों की मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि शिक्षकों की निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण का भी प्रतिफल है। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय में नियमित पढ़ाई, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और अनुशासित वातावरण के कारण ही यह परंपरा पिछले कई वर्षों से कायम है।
इस अवसर पर क्षेत्र की ग्राम प्रधान Sonu Arya और प्रधान प्रतिनिधि Pramod Kumar ने विद्यालय का दौरा कर शिक्षकों और छात्रों को बधाई दी। उन्होंने विद्यालय में हो रहे शैक्षिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सरकारी स्कूल भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर सकते हैं, यदि सही दिशा और प्रयास हो।
ग्राम प्रधान सोनू आर्या ने क्षेत्र के अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को निजी स्कूलों के बजाय सरकारी विद्यालयों में पढ़ाने के लिए प्रेरित करें, क्योंकि यहां भी बेहतर शिक्षा और संस्कार दिए जा रहे हैं।
[अल्मोड़ा: कोसी बाजार में पेयजल पाइपलाइन से निकले मेंढक के अवशेष, सप्लाई पर उठे गंभीर सवाल।
|| LOKLENS NEWS ||
https://youtube.com/shorts/dZh3GCrbX94?si=7AyamumOjEMbYuNM ]

Pingback: पिथौरागढ़ में राष्ट्रीय हिंदू संगठन का साप्ताहिक समागम,