LokLens News
आपकी आवाज़, आपकी खबर
शुक्रवार 28 Aug 2026
होमप्रदेश
प्रदेश

पिथौरागढ़ में नशामुक्त भारत अभियान में 250 युवा शामिल

📅 16 Aug 2026 👤 Loklens News Team 📁 प्रदेश
पिथौरागढ़ में नशामुक्त भारत अभियान में 250 युवा शामिल

पिथौरागढ़। मेरा युवा भारत (MY Bharat) एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में बुधवार को विवेकानंद विद्या मंदिर, पिथौरागढ़ में “नशामुक्त विकसित युवा फॉर विकसित भारत” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवकों, युवा मंडलों एवं महिला मंडलों की सहभागिता से आयोजित इस कार्यक्रम में जिलेभर से 250 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विवेकानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य धीरेन्द्र रावत ने किया। उन्होंने उपस्थित युवाओं को नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाते हुए नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सकारात्मक भागीदारी और स्वस्थ जीवनशैली महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें भाषण, कविता, रील निर्माण, स्लोगन लेखन, नृत्य, नुक्कड़ नाटक, लोकगीत तथा चित्रकला प्रतियोगिता शामिल रही।

प्रतियोगिता के विजेता
भाषण: जतिन नेगी
कविता: निधि पाठक
रील: राजेन्द्र बोरा
स्लोगन: रवि बिष्ट
डांस: अंकिता सामंत
नुक्कड़ नाटक: हिट पहाड़ जन जागरूकता समिति, पिथौरागढ़
लोकगीत: एशियन एकेडमी, पिथौरागढ़
चित्रकला: लक्ष्मी विश्वकर्मा
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। निर्णायक मंडल में बबिता पुनेठा, डॉ. कुलदीप बबाड़ी, डॉ. गणेश उपाध्याय, डॉ. राकेश वर्मा, संतोष साह, भास्कर कर्नाटक, गरिमा जोशी, बसंत भट्ट तथा ललित मोहन चौसाली शामिल रहे।

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए स्वयंसेवकों एवं युवा मंडलों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम का संयुक्त संचालन मोहित बिष्ट एवं संजू चुलकोटिया ने किया।

आयोजकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं में नशामुक्त जीवनशैली, सामाजिक जिम्मेदारी और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देने के साथ-साथ विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

बागेश्वर अटैचमेंट मामला: 22 दिन बाद भी जांच अधूरी, शिक्षा मंत्री के निर्देशों का इंतजार l

|| LOKLENS NEWS ||

https://youtube.com/shorts/sI-B4inr4TM?si=mlaVTydv5vMflg6a