LokLens News
आपकी आवाज़, आपकी खबर
मंगलवार 13 Oct 2026
होम › प्रदेश
प्रदेश

मजखाली में राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप, Black Panther Fitness Academy के खिलाड़ियों ने जीते 19 पदक

📅 07 Oct 2026 👤 Loklens News Team 📁 प्रदेश
मजखाली में राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप, Black Panther Fitness Academy के खिलाड़ियों ने जीते 19 पदक

मजखाली, रानीखेत में आयोजित श्री नरेश तलरेजा मेमोरियल ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में Black Panther Fitness Academy अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण, 7 रजत और 5 कांस्य समेत कुल 19 पदक हासिल किए।

मजखाली, रानीखेत। Ashoka Hall Girls Residential School, मजखाली में श्री नरेश तलरेजा मेमोरियल ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप गेम्स 2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों से पहुंचे खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में Black Panther Fitness Academy, अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 19 पदक अपने नाम किए। इनमें 7 स्वर्ण, 7 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल हैं।
स्वर्ण पदक: मंथन सिंह ह्यांकी, काव्यांश बानी, अक्षरमा, दीपिका वैष्णवी, सारांश भट्ट और जागृति अधिकारी।
रजत पदक: सृष्टि, दिव्यांश बानी, नक्षत्र जोशी, जीविका धपोला, अर्शिका पाठक, सोम्या खैर, रितेश भाकुनी और ध्रुव जोशी।
कांस्य पदक: राहुल कुमार, हृदेश चंद्र, नैतिक पाल सिंह और भूपेंद्र सिंह बिष्ट।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर Black Panther Fitness Academy के कोच एवं प्रशिक्षकों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों ने मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर Academy और अल्मोड़ा का नाम गौरवान्वित किया।
Academy की ओर से कहा गया कि भविष्य में भी खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देकर जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने का प्रयास जारी रहेगा।