पिथौरागढ़। मेरा युवा भारत, पिथौरागढ़ की ओर से सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत 02 अक्टूबर 2026 को राजकीय निराश्रित महिला कर्मशाला, खरकोट में अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य निराश्रित एवं वृद्ध महिलाओं के प्रति सम्मान, सहयोग और संवेदनशीलता का संदेश देना रहा।
कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी शोभना धीमती मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। समाजसेविका बबीता पुनेठा ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग कर महिलाओं को प्रेरणादायक संदेश दिए। इस दौरान उपस्थित महिलाओं को फल एवं स्वाल वितरित किए गए और उनके स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की कामना की गई।
कार्यक्रम के सफल संचालन में स्वयंसेविका आरती थापा, शिवानी, प्रिया और ज्योति बोनाल का विशेष सहयोग रहा। पूर्व स्वयंसेविका दीप्ति चुलकोटिया की भी महत्वपूर्ण सहभागिता रही।
अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से बुजुर्गों के सम्मान और सेवा का संदेश दिया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने वृद्धजनों के प्रति संवेदनशील और सहयोगी बनने का संकल्प लिया।