LokLens News
आपकी आवाज़, आपकी खबर
मंगलवार 13 Oct 2026
होम › प्रदेश
प्रदेश

SSJ परिसर छात्रसंघ चुनाव: निर्दलीय प्रत्याशी विकास सिंह ने USF पर लगाए दबाव बनाने के आरोप

📅 26 Sep 2026 👤 Loklens News Team 📁 प्रदेश
SSJ परिसर छात्रसंघ चुनाव: निर्दलीय प्रत्याशी विकास सिंह ने USF पर लगाए दबाव बनाने के आरोप

सांस्कृतिक सचिव पद के निर्दलीय प्रत्याशी विकास सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर USF से जुड़े लोगों पर नामांकन वापस लेने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने खुद और अपने साथियों की सुरक्षा की मांग की है।

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर में छात्रसंघ चुनाव को लेकर माहौल गरमाता नजर आ रहा है। सांस्कृतिक सचिव पद के निर्दलीय प्रत्याशी विकास सिंह ने उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (USF) से जुड़े लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
तहरीर में विकास सिंह ने आरोप लगाया है कि उन्हें नामांकन वापस लेने के लिए डराया-धमकाया गया और विश्वविद्यालय परिसर की कैंटीन में उनके खिलाफ भय का माहौल बनाने का प्रयास किया गया। उनका कहना है कि कथित दबाव के चलते उन्हें और उनके साथियों को सुरक्षा को लेकर आशंका है।
विकास सिंह ने पुलिस से खुद और अपने साथियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि, “क्या यह गुंडाराज कभी एक निर्दलीय प्रत्याशी को जीतते हुए नहीं देखेगा? क्या एक गरीब घर के बेटे को कभी आगे नहीं बढ़ने देगा?”
उन्होंने कहा कि वह किसी दबाव में नामांकन वापस नहीं लेंगे और चुनाव मैदान में बने रहेंगे।
तहरीर सामने आने के बाद छात्रसंघ चुनाव को लेकर परिसर में चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में दूसरे पक्ष का पक्ष सामने आने पर उसे भी खबर में शामिल किया जा सकता है।