LokLens News
आपकी आवाज़, आपकी खबर
मंगलवार 13 Oct 2026
होम › प्रदेश
प्रदेश

गांधी जयंती पर टाना-पन्याली में लघु दुग्ध डेयरी का शुभारंभ

📅 02 Oct 2026 👤 Loklens News Team 📁 प्रदेश
गांधी जयंती पर टाना-पन्याली में लघु दुग्ध डेयरी का शुभारंभ

रानीखेत के टाना-पन्याली में गांधी जयंती पर लघु दुग्ध डेयरी शुरू हुई। पूर्व विधायक करन माहरा ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने ग्रामीण रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली पहल को महत्वपूर्ण बताया।

रानीखेत। गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम सभा टाना-पन्याली में लघु दुग्ध डेयरी का शुभारंभ पूर्व विधायक रानीखेत, पूर्व अध्यक्ष उत्तराखंड कांग्रेस एवं CWC सदस्य करन माहरा ने किया। कार्यक्रम में टाना-पन्याली के ग्रामीणों के साथ ग्राम सभा तस्वाड़ के ग्राम प्रधान आनंद सिंह मौजूद रहे।

उद्घाटन के दौरान करन माहरा ने डेयरी की शुरुआत का श्रेय क्षेत्र पंचायत सदस्य सरोली नीरज सिंह मेहरा की पहल और प्रयासों को दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के साथ गांव की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए इस तरह की पहल महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने नीरज सिंह मेहरा के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में भी जनहित के कार्य जारी रखने की बात कही।

नीरज सिंह मेहरा ने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से अपने गांव में शुरू हुई डेयरी का उद्घाटन करन माहरा के हाथों होना उनके लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि डेयरी से स्थानीय पशुपालकों को बेहतर अवसर मिलेंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने डेयरी की शुरुआत में सहयोग देने वाले सभी ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।