रानीखेत। गांधी-शास्त्री जयंती के अवसर पर रानीखेत कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम CWC सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी करन माहरा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद कांग्रेसजन सुदामापुरी स्थित शास्त्री पार्क पहुंचे, जहां पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर करन माहरा ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के आदर्शों तथा लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष गुसाईं राम, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, अगस्त लाल साह, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, कुसुम जोशी, सभासद सुंदर कुँवार्बी, अजय बबली, प्रमोद पाल, बिशन टनवाल, विजय तिवारी, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, धीरज कुमार, प्रदीप रावत, मुकेश वाल्मीकि सहित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।