रानीखेत। आर्थिक सहायता के वितरण में कथित अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को रानीखेत कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में ग्राम बमस्यू में प्रदेश की भाजपा सरकार एवं क्षेत्रीय विधायक का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आर्थिक सहायता वितरण में पारदर्शिता, निष्पक्ष जांच और पात्र लाभार्थियों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं CWC सदस्य करण माहरा ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आर्थिक सहायता का मूल उद्देश्य जरूरतमंद लोगों के दुख-दर्द को कम करना है, लेकिन यदि इसके वितरण में कथित अनियमितताएं होती हैं तो यह जनभावनाओं के साथ अन्याय है। उन्होंने आरोप लगाया कि पात्र लोगों को समय पर सहायता नहीं मिल रही है, जिससे आम जनता में असंतोष बढ़ रहा है।
करण माहरा ने कहा कि कांग्रेस जनता के अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं करेगी और पात्र लाभार्थियों को उनका हक दिलाने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने सरकार से आर्थिक सहायता वितरण प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ नारेबाजी की तथा कथित अनियमितताओं की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं का कहना था कि आर्थिक सहायता का लाभ वास्तविक पात्र लोगों तक पहुंचना चाहिए और वितरण प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कार्यक्रम का संचालन गोपाल सिंह देव ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम अधिकारी, न्याय पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र सिंह करायत, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, ग्राम प्रधान जैनोली, नवीन प्रकाश, रुद्र माहरा, मनोज कोरंगा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, बागम्बर सिंह मेहरा, प्रेम विक्की मेहरा, गोविंद फर्त्याल, नंदन सिंह मेहरा, खुशाल मेहरा, नवीन मेहरा, हेमा मेहरा, गीता माहरा, पार्वती करायत, रघुवर सिंह बिष्ट, भीम सिंह मेहरा, पूरन मेहरा, चंदन सिंह करायत, दयाल राम, ललित मेहरा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
“इतनी मेहनत के बाद भी पेपर लीक, युवाओं का भविष्य खतरे में” — छात्र
|| LOKLENS NEWS ||
https://youtube.com/shorts/LbmMbqyW558?si=BIemn2fz_cdWHBO-