LokLens News
आपकी आवाज़, आपकी खबर
शुक्रवार 28 Aug 2026
होमप्रदेश
प्रदेश

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर रानीखेत में NSUI का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

📅 16 Aug 2026 👤 Loklens News Team 📁 प्रदेश
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर रानीखेत में NSUI का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

दिल्ली में छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में मंगलवार को रानीखेत में National Students’ Union of India (NSUI) के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर प्रदर्शन किया।

दिल्ली में छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में मंगलवार को रानीखेत में National Students’ Union of India (NSUI) के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan का पुतला दहन किया गया तथा उनके इस्तीफे की मांग उठाई गई।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों के प्रति एकजुटता व्यक्त की।

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि छात्रों की लोकतांत्रिक आवाज़ को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

उनका कहना था कि युवा शिक्षा, रोजगार और अपने भविष्य से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखना चाहते हैं, लेकिन उनकी मांगों पर संवाद स्थापित करने के बजाय दमनात्मक रवैया अपनाया जा रहा है।

NSUI पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक छात्र का अधिकार है और छात्रों की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता।

उन्होंने दिल्ली में छात्रों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग भी दोहराई।

संगठन ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर इसी प्रकार अंकुश लगाने का प्रयास जारी रहा तो प्रदेशभर में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान “तानाशाही नहीं चलेगी”, “छात्र एकता ज़िंदाबाद”, “लोकतंत्र बचाओ, शिक्षा बचाओ” तथा “धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो” जैसे नारे लगाए गए।

इस अवसर पर NSUI से रुद्र माहरा, मनोज कोरंगा, मानस कुमार, अंकित रावत, उत्कर्षा माहरा, ललित, रितेश, पंकज किरोला, अरसलान शेख, गौरव कुवार्बी, नावेद कुरैशी, पारस, कृष्णा, सौरव बिष्ट, हर्षित किरोला, दीपक सोंतियाल, सार्थक, यतीना माहरा, आदित्य माहरा, सैम आर्या, पूरा चंद्र, दक्ष बिष्ट, आदित्य कुमार, आशीष सोंतियाल, हैरी, दिवेश बिष्ट, मन्नू चौधरी, सूरज कुवार्बी और अभिनव मेहरा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दिल्ली पुलिस को CJP की दो टूक, “8 बजे तक रिहा करो, नहीं तो मुख्यालय पर धरना देंगे”

|| LOKLENS NEWS ||

https://youtube.com/shorts/1RH7xv5ml88?si=Ho6wvLbYh1FHPo4e

प्रदर्शन में नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, चिलियानौला नगर अध्यक्ष कमलेश बोरा, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप उपाध्याय, सतीश नेगी, पूर्व ग्राम प्रधान राजेश कुमार, सभासद सुंदर कुँवार्बी, प्रमोद पाल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी और मुकेश वाल्मीकि सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।