LokLens News
आपकी आवाज़, आपकी खबर
मंगलवार 13 Oct 2026
होम › प्रदेश
प्रदेश

रानीखेत कांग्रेस ने घोषित की नई जिला कार्यकारिणी

📅 16 Aug 2026 👤 Loklens News Team 📁 प्रदेश
रानीखेत कांग्रेस ने घोषित की नई जिला कार्यकारिणी

रानीखेत। आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को गति देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी

रानीखेत। आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को गति देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी (संगठनात्मक जनपद) रानीखेत ने नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया है। जिलाध्यक्ष दीपक किरौला ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि नई टीम संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

दीपक किरौला ने कहा कि प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश सह प्रभारी मनोज यादव, सुरेंद्र शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल तथा सीडब्ल्यूसी सदस्य एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन लगातार सशक्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा।

उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठनात्मक जिम्मेदारियों का ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। उनका कहना था कि सभी पदाधिकारी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य करेंगे।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस जनसेवा की भावना के साथ आम जनता के बीच अपनी नीतियों और विचारधारा को पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर पार्टी आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

निम्स दाई: जिसने दुनिया को सिखाया कि असंभव केवल एक सोच है

https://loklensnews.com/2026/08/03/nims-dai-nirmal-purja-inspiring-life-story/

दीपक किरौला ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव सहित भविष्य के सभी चुनावों में कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनता के सहयोग से पार्टी सफलता हासिल करेगी।

अंत में उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के सफल कार्यकाल, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

LokLens News Note: यह समाचार जिला कांग्रेस कमेटी रानीखेत द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है।

LokLens News Daily Bulletin | आज की बड़ी खबरें | 03 August 2026

|| LOKLENS NEWS ||

https://youtu.be/1GJ6c0lDidc?si=BRJcmoxUgWRIzcU8