रानीखेत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला रानीखेत की ओर से गोविंद सिंह माहरा नागरिक चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा।
शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का भाजयुमो की ओर से आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण सामाजिक सेवा है और जरूरत के समय किसी व्यक्ति के काम आना समाज के प्रति जिम्मेदारी का हिस्सा है।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष घनश्याम भट्ट, रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल, जिला प्रभारी एवं प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी गौरव जोशी, भाजपा जिला महामंत्री रानीखेत भूपेंद्र कांडपाल, ध्यान सिंह नेगी, भाजयुमो जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह बिष्ट, जिला मंत्री मनीष जोशी, अमन कुमार, मासी मंडल अध्यक्ष कपिल तिवारी, मंडल अध्यक्ष रोहित आर्य, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री विमला रावत सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष साहिल बेलवाल ने रक्तदान शिविर में प्रतिभाग करने वाले सभी रक्तदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की सहायता की जा सकती है और ऐसे सेवा कार्यक्रमों को आगे भी जारी रखा जाएगा।