रानीखेत। माँ नन्दा-सुनन्दा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित स्व. डी.सी. पांडे स्मृति कैरम प्रतियोगिता के दूसरे एवं तीसरे दिन एकल और डबल्स वर्ग में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, वहीं मुकाबलों को देखने के लिए खेलप्रेमियों की भीड़ मौजूद रही।
एकल वर्ग में रिहान, ललित रावत, चंदन नेगी, राम सिंह, राजेन्द्र, प्रशांत जाटव, रमेश अधिकारी एवं ललित नेगी ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज कर अगले चरण में प्रवेश किया।
डबल्स वर्ग में रिहान–अलीम, राजेन्द्र–ललित, राम सिंह–ललित बिष्ट, पियूष–बालम तथा प्रशांत–अतीत की जोड़ियों ने मुकाबलों में जीत दर्ज कर अगले चरण में जगह बनाई।
प्रतियोगिता के सभी मैचों में निर्णायक की भूमिका प्रतियोगिता संयोजक कुलदीप कुमार, विनय मसीह, ललित बिष्ट एवं राजेन्द्र ने निभाई।
प्रतियोगिता के मुकाबलों का आनंद लेने के लिए केवलानंद, मोहन बिष्ट, मुकेश कुमार, हरीश अधिकारी, चन्द्रदत्त बेलवाल, जयंत रौतेला, संदीप तिवारी, आनंद सिंह, सुधीर, अभिषेक, सोनू, राहुल, अमित कुमार, सुन्दर, मनोज पांडे, हेम पांडे, हिमांशु रावत सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।
मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों में जीत को लेकर उत्साह देखने को मिला। वहीं दर्शकों ने भी मैचों का आनंद लिया। प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों को लेकर खेलप्रेमियों में उत्सुकता बनी हुई है।